मुजफ्फरपुर। कर्मठता, कर्तव्यपरायणता, दृढ़ अनुशासन एवं इमानदार जीवन जीने की शैली को आजीवन आत्मसात करना और उस पर दृढ़ता से अमल कर मनुष्य असाधारण व्यक्तित्व का स्वामी बनता हैं, ऐसे कर्मठ एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय अभियंता का जीवन दर्शन सदैव अनुकरणीय हैं, प्रेरणास्पद है। उक्त समेकित विचार डीएवी बिहार जोन A,पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एस के झा ने सेवानिवृत्त अभियंता स्वर्गीय विश्वंभर झा की पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धा निवेदित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने संस्मरण में स्वर्गीय झा को अद्वितीय व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया। विदित हो कि सेवानिवृत्त अभियंता स्वर्गीय विशंभर झा की 12 वीं पुण्यतिथि एक सादे समारोह में श्रद्धा पूर्वक उनके निवास स्थान अखाड़ाघाट में आयोजित की गई। उक्त अवसर पर उपस्थित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की प्रतिबद्धता दोहराई। शैक्षणिक, राजनीतिक एवं समाजिक तबके के व्यक्तियों ने उक्त अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की। यजुआर गांव निवासी स्वर्गीय झा सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। जिसमें उन्होंने एक अद्भुत प्रतिष्ठा प्राप्त की। कोविड-19 किस दिशा निर्देशों का उनका पालन करते हुए यह आयोजन किया गया। स्वर्गीय झा के पुत्र डीएवी पब्लिक स्कूल ख़बड़ा के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि समय अनुपालन एवं जीवन में उच्च आदर्शों के साक्षात प्रतिमूर्ति रहे उनके पिता की स्पष्ट झलक सभी को जीवन में आत्मसात करते हुए प्रगति पथ पर एक अनुकरणीय लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके पुत्र प्रमोद कुमार झा, विनोद कुमार झा, अनुज कुमार झा ने संवेद स्वर में अपने स्वर्गीय पिता के बताएं पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। उक्त अवसर पर अनिल कुमार सिंह, शैलेंद्र ठाकुर, डॉ. गणेश मिश्रा, मुकेश ठाकुर, ऋषिकेश, आशुतोष, कृति नाथ झा, सिद्धि शंकर मिश्रा, सतीश चंद्र झा अमित शरण, रमन मिश्रा, कमलेश कुमार, अश्वनी पांडे, सुनील कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके पौत्र कुशाग्र, सत्यम, प्रखर, विपुल, अंकुर अविरल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
