खबरें बिहार

बिहार के प्रत्येक वनवासी जिले की सभी जनजातियों में कार्य पहुचाने का सघन प्रयास करना है: विंदेश्वर महतो

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। वनवासी की समाज को स्वाभिमानी, स्वावलंबी एवं सामर्थ्यवान बनाकर ही हम राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को सुदृढ़ कर सकते है उक्त बाते वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश कार्यकारिणी के संबोधन में अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख सह बिहार प्रभारी विंदेश्वर महतो ने कहा। उन्होंने
कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर बिहार के प्रत्येक वनवासी जिले की सभी जनजातियों में कार्य पहुचाने का सघन प्रयास करना है।
कार्यकारिणी के बैठक मे प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया ने आय व्यय का वार्षिक लेखा जोखा रखा।
इस आशय की जानकारी देते हुए राकेश सम्राट ने बताया कि इस कार्यकारिणी की बैठक मे मुख्य रूप से  विंदेश्वर अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख, महरंग उरांव अखिल भारतीय श्रधा जागरण प्रमुख, विनोद उपाध्याय क्षेत्र संगठन मंत्री, परमेश्वर मुर्मू प्रदेश अध्यक्ष, डॉ अजय नारायण सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग्विजय कुमार प्रदेश महामंत्री, अनिल सिन्हा प्रदेश मंत्री,श्याम सुंदर भरतिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश सम्राट प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख, अमरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ लल्लू जी, पूर्व प्रदेश महामंत्री, नीतीश कुमार प्रांत संगठन मंत्री,शिव-शक्ति धर शर्मा, संदीप अग्रवाल, माया राम, रामरूप उरांव, विनोद सिंह, बिहारी कुशवाहा,हरिलाल उरांव, कन्हैया लाल टुडू, रेवती कांत मुन्ना, बाबूलाल टुडू, रामप्रवेश सिंह, विनय उरांव एवं कई जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *