खबरें बिहार

आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी, समाज को माना अपना परिवार

-तीसरी पुण्यतिथि पर वरीय नागिरक को मिला मर्हिष दधीची सम्मान, प्रखंड मुख्यालय में पुण्यतिथि मनाने का संकल्प
आदापुर,पूर्वी चम्पारण (जनमन भारत संवाददाता)। आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पूर्वी चम्पारण, आदापुर के गम्हरिया खुर्द में मनाया गया। तीन महिला समेत 13 वरीय नागिरक को महर्सि दधीची सम्मान तो मूर्तियां पंचायत के नवनिवार्चित पंचायत राज के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व गम्हरियां खूर्द गांव के वार्ड सदस्य को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दल, समाजिक संगठन, शिक्षाविद, पंचायत राज के जनप्रतिनिधि व आमजन शामिल हुए। राजद किसान प्रकोष्ठ के नेता जिला पार्षद प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह ने उनके योगदान पर चर्चा की तथा अगले साल से आदापुर प्रखंड मुख्यालय पर पुण्यतिथि मनाने का संकल्प दुहराया। जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह तथा मंच संचालन पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्तिा सुरेश प्रसाद ने की।
अपने लिए जीएं तो क्या जीएं
जदयू नेता पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ने कहा कि पंडित काशी तिवारी इस गांव की शान व गरीबों के मददगार थे। गांव में पंचायती के माध्यम से समस्या का निदान कराते। उनकी कमी सदा खलेगी।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जायसवाल के प्रतिनिधि भाजपा नेता अशोक पांडेव ने कहा कि पंडित काशी तिवारी अपने परिवार से ज्यादा हमेशा दूसरों के लिए जिया, उनके सुख दुख में सहयोग की। सरकारी सेवा में रहते हुए यानी अपने नौकरी काल से मरने के वक्त तक समाजिक दायित्व को निभाया। यही कारण था कि उन्हें मिलने वाला वेतन रहा हो वा पेंशन की राशि माह के अंत तक समाप्त हो जाया करता था। भाजपा में रहते हुए भी सभी दल के नेताओं के चहेते व अभिभावक की तरह सहयोग करने वाले रहे। ब्रह्मकुमारी के पूर्णिमा बहन ने कहा व्यक्ति तो आता जाता रहता है, लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्यों को हमेशा याद किया जाता है। वास्तव में वे महान व्यक्तित्व के मालिक थे।

इनकी रही भागीदारी भाजपा रक्सौल जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, आदापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालबाबू सिंह, वरीय भाजपा नेता देवी लाल पटेल, भाजपा नेता धीरेन्द्र निरालाा, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रभू प्रसाद, रीतेश कुमार, भाजपा पंचायत अध्यक्ष नवल गिरी, मंडल उपाध्यक्ष शत्रुध्न दूबे , पूर्व सरपंच होरालाल प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य अजीत राम, पूर्व मुखिया सफी अहमद, शिक्षक मनोज कुमार, सरपंच बच्चा प्रसाद, पूर्व प्रधानाध्यापिका कमल देवो, ब्रहम्कुमारी की ललिता बहन, आदापुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहनी बीरेन्द्र कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, बिगू महतो, गणेश महतो, लंगट महतो, नगीना राउत, लवकुश ठाकुर, भैरो राय, वरूण कुमार, दीनानाथ महतो, नागेश्वर महतो , रामउदेश्य कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।


इनको मिला सम्मान, विकास का संकल्प
शिक्षक रामदरश बैठा, शिववचन राम, राधामोहन यादव, बिन्दा महतो, सुशीला देवी, शांति देवी, हीरा महतो, माधो साह, खलील मियां, प्रभू राम, कैलास महतो, धरमशीला देवी को महर्षि दधीची सम्मान से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मूर्तिया पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य श्री कांत कुशवाहा, रत्नेश कुमार, कृपानंद कुमार, मुकेश प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया शफी अहमद, पंचायत समिति सदस्य अजतीत राम, सरपंच बच्चा प्रसाद को अतिथियों ने सम्मानित किया। भाजपा के शकित केन्द्र प्रभारी बूथ संख्या 30 पवन कुमार, बीरेन्द्र कशवाहा, अरविंद कुमार, शेखर कुमार को मंडल अध्यक्ष ने सम्मानित किया। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने गांव के विकास का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *