खबरें बिहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचित के कल्याण के लिए समर्पित है: रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा का चुनाव अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर संपर्क करने की रणनीति तैयार की है। इस क्रम में केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान व प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार अगामी 30 जून तक चलने वाले भाजपा के देश्व्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत  जिला भाजपा के सभी मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन, राज्य सरकार की विफलता को आम लोगों के बीच उजागर करना और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के संकल्प के साथ सोमवार को स्थानीय गोबरसही स्थित उदय प्रीमियर होटल & रिसोर्ट के सभागार में संपन्न हुई।
वंदेमातरम सामूहिक गाण से आरंभ हुए संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद अजय निषाद एवं मंचासिन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भाजपा के नीति और नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भाजपा के नीति और नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वागत के क्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव,  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय, अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष फेंकूराम,  अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद नजफ हुसैन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं मंचासिन अतिथियों को 51 किलो के पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचित के कल्याण के लिए समर्पित है। देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है। सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है।
कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल कल्याण, राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित हैं।
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के ऐतिहासिक समारोह को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने ‘नव साल-बेमिसाल’ के नारे के तहत महीने भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने के लिए सभी मोर्चा की ओर से विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि  इस अभियान के तहत शहर में भी व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्ग से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह बर्मा ने कहा कि जनसंघ एवं भाजपा के स्थापना के बाद आरंभ से जिन मुद्दों को लेकर हमने संघर्ष किया  वे सभी मुद्दे आज पूर्ण हुए। 2014 से लेकर अब तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जितने भी साहसिक और एतिहासिक फैसले लिए, इस देश की जनता ने उन फैसलों के साथ चलने का निर्णय लिया। कहा कि बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को मार्ग दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 साल के 9 प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है विकास की यह अभूतपूर्व यात्रा प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया मजबूत आधार है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन 9 वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर दिलवाया गया। 11.72 करोड़ इज्जत घरों का निर्माण कर देश की मां, बेटियों की इज्जत, सुरक्षा और स्वाभिमान बढ़ाया गया। नल से जल योजना के तहत 12 करोड़ घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। देश की माता एवं बहनों को धुएं से होने वाली बीमारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.6 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम “आयुष्मान भारत” के तहत 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देकर 50 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवर दिया।
उन्होंने भारत के बढ़ते वैश्विक कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, नल से जल की आपूर्ति को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयासों को गिनाया। कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्र प्रथम के मंत्र से देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
आज सभी कार्यकर्ता मोदी मंत्र के साथ जनता के बीच जाएं।
वहीं सांसद अजय निषाद ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। कहा कि देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस की सरकार के पास गरीब और गरीबी को लेकर कोई विजन नही था लेकिन भाजपा सरकार का उद्देश्य गरीब और समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक योजना का लाभ पहुंचना और उनके जीवन में खुशियां लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें कांग्रेस नहीं मानती है। कांग्रेस की भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ ही हर मोर्चा विधानसभा स्तर पर प्रभावी सम्मेलन आयोजित करें और घर घर जाकर पिछले 9 साल के मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में देश में जो विकास हुआ है उसे जनता के बीच ले जाकर देश हित में फिर से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
वहीं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सेवक के रूप में 20-21 वर्षों की नरेंद्र मोदी के जनसेवा की यात्रा सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी गगभारत की सदी है आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।
सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, अजीत कुमार, विधायक केदार गुप्ता, लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश महामंत्री अतिपिछड़ा मोर्चा कैप्टन कमलेश सहनी, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा राणा यशवंत ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी अंकज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला मंत्री धनंजय झा, मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सहित, शांतनु शेखर, अमित राठौर सहित भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी सहित पूरी कार्यकारिणी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला महामंत्री सचिन कुमार ने जानकारी दी की महाजनसंपर्क अभियान के तहत मुजफ्फरपुर प्रवास पर आए केन्द्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह बर्मा जी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के उपरांत औराई विधानसभा के सहिला बल्ली पंचायत में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन, बोचहां विधानसभा के उन्नसर में विकास तीर्थ कार्यक्रम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ भोजन परिचर्चा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *