खबरें बिहार

हिक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड को मान्यता मिलना गर्व का विषय: अनिल कुमार

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा खरौना स्थित हिक्योर एग्रो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित टिशु कल्चर बेस्ड प्लांट्स के लैब को मान्यता दी गई है। यह बिहार के लिए काफी गर्व का विषय है। हिक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि पूरे भारत में 20-25 टिशू कल्चर लैब ही है। जिन्हें राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। ऐसे में बिहार के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि टिशू कल्चर लैब को मान्यता मिली है। यह कई वर्षों के अथक प्रयास और मेहनत का नतीजा है। इस तरह के लैब से किसानों को बहुत फायदा मिलता है। उन्हें सस्ते दरों पर पौधे उपलब्ध हो जाते हैं और नई नई पौधों की तकनीक से भी किसानों को जानकारी मिलता है। उन्होंने बताया कि लैब की स्थापना काल से ही किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया है। क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए नई नई तकनीक की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में हमारे लैब में किसानों की आर्थिक समृद्धि कैसे हो और उन्हें कैसे समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। इसे लेकर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। वहीं भाजपा नेता देवांशु किशोर ने बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे शहर ही नहीं हमारे जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी हर्ष का विषय है कि हमारे जिले में टिशू कल्चर लैब में गुणवत्तापूर्ण पौधों का उत्पादन किया जा रहा है। बधाई देने वालों में संतोष कुमार, अधिवक्ता राजीव कुमार, विकास गुप्ता, पंकज कुमार, मनोज कुमार, शंभू कुमार, सुशील पांडे समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *