खबरें बिहार

मन की बात भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है: रंजन कुमार

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्र‍िय रेडियो संवाद कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर जिले भर के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
मन की बात के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी, पार्टी के नेता सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ता विधानसभा से लेकर संगठनात्मक मंडलों में बूथ स्तर पर जुटे रहे।
इस क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में से एक कार्यक्रम स्थानीय गौशाला रोड स्थित महथा कोठी में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री ने सैंकड़ो की संख्या में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना के लाभार्थियों के साथ मन की बात को सुना।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मन की बात भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। ये कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला ऐसा कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है।  मन की बात कार्यक्रम महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह विश्व का सबसे पॉवर फुल टूल है। प्रधानमंत्री जी की सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में जिन मुद्दों को उठाया, वे एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गए। उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता का यही कार्य है कि वह देश की जनता को बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए  प्रेरित करे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि देश को ऐसा जननेता मिला है जो अपने कार्यों-शब्दों से देशवासियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। 
वहीं जिला महामंत्री सह मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी सचिन कुमार ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 850 से उपर स्थानों पर बड़े कार्यक्रम हुए जहां प्रोजेक्टर लगाकर सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई इसके अतिरिक्त सभी संगठनात्मक मंडलों को मिलाकर जिले के 2156 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से 100वां एपिसोड ऐतिहासिक रहा क्योंकि बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ जगह-जगह लाभार्थियों की भागीदारी रही विशेषकर महिलाओं में भी काफी उत्साह रहा।
इस क्रम में जिला मुख्यालय पर युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में स्थानीय खादी भंडार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व मे हरिसभा चौक, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय के नेतृत्व में बैरिया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजफ हुसैन के नेतृत्व में चंदवारा में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।
वहीं पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद एवं पार्टी से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधि सहित पार्टी नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में क्षेत्र की जनता एवं लाभार्थियों के बीच मन की बात को सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर शंभु, जिला मंत्री धनंजय झा, मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री, मीडिया प्रभारी  साकेत शुभम, अमरेश विपुल, आदित्य कुमार, सोनी सिंह, शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *