

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद व अंत्योदय जैसी विचारधारा के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि *समर्पण दिवस* के रूप में बुधवार को भाजपा ने अपने सभी संगठनात्मक मंडलों में बूथ स्तर पर मनाया।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में
स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम दीनदयाल व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित विचार गोष्ठी के पूर्व पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर समर्पण के साथ सेवा का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत झा ने पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के द्रष्टा हम कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कोई व्यक्तिगत जीवन नही था, वे जीवन पर्यंत समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान एवं उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करते रहे। हम जैसे-जैसे दीनदयाल जी के बारे में सोचते हैं, बोलते हैं, सुनते हैं, उनके विचारों में हमें
हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है. एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार मानव मात्र के लिए था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मां भारती के ललाट का अक्षत नीचे गिर गया था वह अक्षत ऐसा अच्छत था जो भारत के संस्कृति और संस्कार को लेकर पैदा हुए थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आधुनिक भारत के चाणक्य थे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के चंद्रगुप्त हैं।
प्रधानमंत्री जी के हर एक नीति सिद्धांत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद का चिंतन है। यह देश 70 सालों में विकास क्यों नहीं किया, इसके पीछे कारण था कि गरीबों के लिए कभी कोई योजना नहीं बना समाज को बांट करके योजना बनता था। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सोच था वह समाज के सबसे पीछे बैठे हुए व्यक्ति के विकास को लेकर था, समाज के गरीब तबका लेकर था। जब इस देश गरीब तरक्की करेगा तभी देश आर्थिक रूप से तरक्की करेगा। यही सिद्धांत भारत को आर्थिक रूप से मजबूती देगा और विश्व गुरु बनायेगा।
पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा, मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा. सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल जी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी राजनीति में राजनीति के लिए नही बल्कि संस्कृति के राजदूत थे । भाजपा उनके सिद्धांतों पर जितना चलेगी देश उतना ही उन्नति करेगा। उनका जो एकात्म मानववाद का दर्शन है वह भारत को कहीं न कहीं विश्व में आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।
मौके पर सांसद अजय निषाद कहा कि “दिया हुआ दान, समाज में किया हुआ काम” व्यक्ति को अमर बनाता है! पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सोच था समाज के अंतिम पायदान पर बैठा हुआ समाज का कोई भी गरीब व्यक्ति मजबूत हो उसका उत्थान कैसे हो और गरीबों का उत्थान ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी का सिद्धांत एक रहा इसके बगल आज हम सरकार चला रहे हैं। कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी निर्णय के कारण आज मजबूती से और आर्थिक रूप से तरक्की कर रहा है यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए ढेर सारे कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं जैसे मुख्य अनाज योजना फ्री टीकाकरण गरीबों के बीमारी के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना जैसे विभिन्न योजनाओं के कारण आज भारत विश्व में मजबूती के साथ विश्व गुरु बनने को तैयार है। प्रधानमंत्री जी आज विश्व के सबसे मजबूत नेता माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का जो सोच है वह सोच कहीं न कहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सोच था।
वहीं पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने गरीबों के उत्थान का जो सपना देखा था वह आज साकार हो रहा है। अंत्योदय का जो सपना उन्होंने देखा था वह फलीभूत हो रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए देश के प्रधानमंत्री जी विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। वास्तव में व्यक्ति मिट जाता है किन्तु व्यक्तित्व व कृतित्व सदैव जीवित रहता है। कार्यकर्ता का जो निर्माण करते हैं या पौधा लगाते हैं वह पौधा हमेशा लगते रहना चाहिए। जिससे कि उनका सिद्धांत अजर अमर रहे।
कहा कि कार्यकर्ता अपने आदर्शों में पंडित दीनदयाल जी को उतारे और अपने चरित्र का निर्माण करें। भाजपा तमाम बातों को लेकर चलती है, पूर्वजों ने जो पार्टी के लिए सोचा था उसको युवा पीढ़ी आगे लेकर चले, संगठन में कार्यकर्ताओं का निर्माण निरंतर चलता रहे यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का उद्देश्य था ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, डाo अरविंद कुमार सिंह एवं मनोरंजन शाही ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सचिन कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री आदर्श कुमार सिंह, मोर्चा अध्यक्ष रागनी रानी, उमेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय झा, सुजीत कुमार सहित देवांशु किशोर ,विजय पांडे, दिलीप कुमार ,चुन्नू रजक, अशोक कुमार ,अमरेश विपुल, अमित राठौर, विकास गुप्ता, प्रशांत तिवारी अभिषेक कुमार, हरिकिशोर बैठा, आदित्य कुमार, राकेश कुमार, श्लोक कुमार की उपस्थिति रही।