खबरें बिहार

भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बिहार में गिरती कानून व्यवस्था एवं शराबबंदी की असफलता के विरोध में मौन सभा व स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के चल रहे कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत बिहार में गिरती कानून व्यवस्था एवं शराबबंदी की असफलता के विरोध में मौन सभा व स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समारोप किया ।
इस क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय छाता बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर मौन सभा में शामिल होकर गिरती कानून व्यवस्था एवं शराबबंदी की विफलता पर राज्य सरकार के प्रति अपना विरोध जताया।
मौन सभा के उपरांत मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  ‘बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था’ के विरोध में बापू की प्रतिमा स्थल पर मौन रखकर एक तरह का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया है। कहा कि राज्य में सरकार से भाजपा के अलग होते ही अपराघियों का मनोबल काफी बढ़ गया है, रंगदारी, गोलीबारी, लूटपाट एवं हत्या का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। गोलीबारी की ऐसी घटनाएं नियमित रूप से सामने आती रहती हैं। जिससे जिला ही नही बल्कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियमित रूप से बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाएं
कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। व्यवसायियों से फोन कर रंगदारी मांगना, बंदूक के बल पर जबरन दुकान में ताला जड़ देना लूट व छिनतई की घटना पुनः जंगलराज की वापसी का सूचक है।
वहीं मौन सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद ने बिहार की कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में कहीं भी सुशासन का राज नहीं दिख रहा है। लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था अच्छी नहीं है। यह और भी मजबूत होनी चाहिए। कहा कि
जिस प्रकार से अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है इसमें यह कहना कोई अतिशयोक्ति नही कि बिहार में जंगलराज पार्ट 2 चल रहा है।
उन्होंने शराबबंदी की असफलता पर कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हुए करीब 6 साल से अधिक हो गए है, लेकिन इसकी सफलता पर प्रश्न चिह्न है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल, 2016 से राज्य में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई भी दिन ऐसा नहीं बीतता, जब राज्य के किसी न किसी कोने से शराब की बरामदगी और शराबबंदी कानून तोड़ने की खबरें न आती हों। कहा कि सच यही है कि कानून लागू होने के कुछ दिनों बाद तक तो सब ठीक रहा। सख्त सजा के प्रावधान के कारण ऐसा लगा कि वाकई लोगों ने शराब से तौबा कर ली। इसका सबसे ज्यादा फायदा निचले तबके के लोगों को मिला। परिवारों में खुशियां लौटीं, मगर समय के साथ धीरे-धीरे शराब शहर क्या, दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने लगी। आज आम धारणा यही है कि शराब हर जगह सुलभ है। बस इसके लिए कीमत कुछ अधिक चुकानी पड़ती है।
वहीं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री सचिन कुमार ने जानकारी दी की मौन सभा के पूर्व जिला मुख्यालय सहित संगठनात्मक सभी मंडलों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने  स्वच्छता अभियान के तहत गांधी प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया । उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर गांधी की प्रतिमा नही थी वहां सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मौन सभा के बाद गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खादी के विक्रय केन्द्र पर जाकर खादी वस्त्र एवं उत्पाद की खरीदी के साथ सेवा पखवाड़ा का समारोप किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहु, मनोज, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहु, मनीष कुमार, ब्रज बिहारी पासवान,
जिला मंत्री रविकांत सिन्हां, संजीव झा, मोर्चा अध्यक्ष फेंकूराम, नंदकिशोर पासवान, अशोक सहनी, मुकेश चंद्रवंशी, अंकज कुमार, मंडल अध्यक्ष, प्रणव भूषण मोनी, आनंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदुमन राणा, विजय पाण्डेय, दीपक पोद्दार, पारितोष सिंह, लखन लाल रमन, श्लोक कुमार, रूपेश भारतीय, अमरेश विपुल, साकेत शुभम, सिद्धार्थ कुमार, मनोज सिंह, हरिकिशोर बैठा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *