खबरें बिहार

भाजपा द्वारा कोविड टीकाकरण केन्द्र पर स्टॉल लगाकर सहयोग व सम्मान का अभियान चलाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के चल रहे कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को जिला भाजपा तत्वावधान में कोविड टीकाकरण केन्द्र पर स्टॉल लगाकर सहयोग व सम्मान का अभियान चलाया गया। इस क्रम में भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग की जिला संयोजक डाo मोनालिसा के नेतृत्व में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गन्नीपुर चतुर्भुज ठाकुर मार्ग स्थित टीका केन्द्र पर टीकाकरण के लिए आए लोगों का टीकाकरण में सहयोग किया।
इस दौरान टीकाकरण में शामिल टीका कर्मियों का अंगवस्त्र एवं फूल देकर सम्मान किया।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी महामंत्री सचिन कुमार ने जानकारी दी की इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों के टीका केन्द्र पर पार्टी ने सहयोग व सम्मान का कार्यक्रम किया है।
उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहु, सकरा स्वास्थ्य
केन्द्र पर पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम, कटरा में भाजपा नेत्री रानी सिंह, बोचहां में महिला मोर्चा महामंत्री बौबी कुमारी एवं डाo मोनालिसा के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को टीक के दूसरे एवं बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से
मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, अर्जुन कुमार,  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की  सहसंजोजिका प्रीति रानी,निर्वतमान पार्षद रंजू सिन्हा, आशा देवी, रेणु, वंदना, भारती, रागिनी लवली सहित डाo विनोद राय, निला देवी, धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, अमरेश विपुल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *