मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। वसुधा कल्याण आश्रम ने शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए रंगकर्मी सुमन वृक्ष को बिहार प्रदेश प्रवक्ता(युवा प्रकोष्ठ) के पद पर मनोनीत किया है। संस्था के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य पावन महाराज जी के द्वारा उन्हें संस्था के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलायी गई है। इस अवसर पर आचार्य जी ने बताया कि वसुधा कल्याण आश्रम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार कर वसुधा की सेवा करने को कृतसंकल्पित है ताकि सम्पूर्ण वसुधा के निवासियों के कल्याणार्थ कार्य संभव हो सके। इस अवसर पर संस्था की गुरु माँ, वरिष्ठ संरक्षक कुमार विरल, सतीश सहनी, कवि सागर, दिल्ली उपाध्यक्ष नवीन कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष आनंद भूषण शरण, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी पंडित हरिशंकर पाठक, सचिव अर्पणा कुमारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार, गौरव रंजन, देवेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्रतिभा कुमारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि वसुधा कल्याण आश्रम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धर्म अध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति एवं विरासत के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है।
