खबरें बिहार

डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन द्वारा सघन दस्त रोकथाम पखवाड़ा पर जागरूकता अभियान चलाया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भारत सरकार  द्वारा सघन दस्त रोकथाम पखवाड़ा के लिए  पूरे देश मे हर साल 13 जून से 27 जून तक व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जिसका प्रमुख उद्देश्य 5 साल से नीचे के बच्चों मे दस्त जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम करना हैं।

इसे लेकर डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से साफ़ सफाई,  टीकाकरण, माँ का दूध, साबुन पानी से हाथ धोना, ताजा खाना उबाल कर ठंडा करना, पानी जीवन रक्षक घोल और जिंक की टैबलेट या सिरप पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *