खबरें बिहार

मृतक ब्रजेश के परिजन से मिला भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल

 –शोक संतप्त परिवार को दिया सांत्वना
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सरैया क्षेत्र के नवादा गांव के मृतक ब्रजेश सिंह के परिजन से सोमवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक  फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल  मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही हत्या में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने भरोसा दिलाया।
                  इस मौके पर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने शोक संतप्त परिवार एवं ग्रामीणों से पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर ही पुलिस के वरीय अधिकारी से दूरभाष पर  बात कर अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। वही पुलिस की शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने को काहा गया। परिजनों से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, धर्मवीर शुक्ला, शांतनु सत्यम, अंकेश ओझा, अमृतेश कुमार, राजेश मिश्रा आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *