खबरें बिहार

कांटी विधानसभा में भाजपा के संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। बीते 4 महीने से कांटी विधानसभा में लंबित भाजपा के संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा कर दी है। बीते अप्रैल माह में जिले के सभी 11 विधानसभा अंतर्गत आने वाले अपने 42 संगठनात्मक मंडलों में जिला भाजपा ने 38 मंडलों में ही अध्यक्ष घोषित थे। कतिपय कारणों से कांटी विधानसभा के 4 मंडल क्रमशः कांटी नगर,  कांटी पूर्वी, कांटी पश्चिमी एवं मड़वन मंडल में अध्यक्ष की घोषणा को रोक दिया गया था। जिससे वहां संगठनात्मक कार्य बाधित थे।
इस संदर्भ में बीते दिन स्थानीय नेताओं से लिए गए सुझाव व लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से योग्यता के आधार पर चयनित नाम पर प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने शनिवार को लंबित कांटी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी।
इस क्रम में स्थानीय जूरन छपरा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के सम्मान के अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कांटी नगर मंडल में अजय कुमार श्रीवास्तव, कांटी पूर्वी मंडल में प्रभात कुमार, कांटी पश्चिमी में संजय ठाकुर एवं मड़वन में राम नरेश सहनी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की विधिवत घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और सभी को बधाई व शुभकामना दिया।
वहीं संगठनात्मक सभी कार्यक्रम की सफलता के दृष्टिकोण से  पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सदानंद सिंह को कांटी विधानसभा का कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किया गया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने संगठन की आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को रखते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष से अभी से जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा में कार्य का मूल्यांकन किया जाता है। कार्यकर्ता को क्षमता के आधार पर दायित्व दिए जाते है।
निश्चित रूप से संगठन अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है और हम सभी मिलकर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं में जोश और विश्वास पैदा करना, संगठन को और अच्छे स्तर पर ले जाना हमारी प्राथमिकता है।ग्राउंड लेवल पर हमें और काम करने की जरूरत है. ज्यादा लोगों तक पहुंचने और एक सर्वव्यापी संगठन बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि 2024 और 2025 का लक्ष्य सामने रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाएं, जिससे कि पार्टी अगामी चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल कर सके।
उन्होंने कहा कि मूल रूप से हमारा उद्देश्य उन निर्वाचन क्षेत्रों में बूथों को मज़बूत करना है जहां पार्टी पहले से जीत रही है, इसके अलावा अपने लिए और भी मज़बूत स्थिति बनाना है. हमारा मिशन पार्टी की पहुंच और चुनावी जीत को अधिकतम करना है।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, धर्मेन्द्र शाहु, जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, नचिकेता पाण्डेय, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, प्रवक्ता प्रद्मुमन राणा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्यासी अर्जुन राम सहित तेजनारायण शर्मा, शंभु प्रसाद सिंह, उमेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *