खबरें बिहार

युवा हिन्दुस्तान की व्यवस्था की रीढ है- रंजन कुमार

–मोदी सरकार के नौ वर्ष भारत के विकास के पथ के स्वर्ण काल साबित होगे
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्थानीय शहीद जुब्बा सहनी पार्क प्रांगण से भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री भारत रत्न यादव के नेतृत्व में लाभार्थी जनसम्पर्क  सह बाइक रैली का आयोजन हुआ। इस रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने झंडा दिखाकर रवाना किया, जो अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम को झंडा  दिखाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि हिन्दुस्तान का युवा ही देश की प्रगति का रीढ है। हमारा युवा जितना सबल होगा देश उतना ही मजबूत होगा। हमे नयी पीढी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आर्थिक सुधार से भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर जो कदम बढ़ाया है उन बातो को जन सम्पर्क द्वारा जन जन तक पहुंचाना है। साथ ही युवा मोर्चा के बाइक रैली को संबोधित करते हुये मोदी सरकार के कार्यो पर भी प्रकाश डालते हुये कहा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश के विकास व गरीबों की सेवा के लिए काम किया है। उन्होंने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। विदेशों में प्रधानमंत्री को मिल रहा सम्मान इसका प्रमाण है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी का लोहा मान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ वर्ष का काल देश में सामाजिक पुनर्जागरण एवं धार्मिक व सांस्कृतिक पुनरूत्थान का काल रहा है।
उन्होने आगे कहा कि जहां एक ओर गुरुनानक साहिब कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल या फिर अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो यह सभी धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरूत्थान के प्रतिक के रूप में प्रतिस्थापित हुए वहीं चाहे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, धारा 370 एवं तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय सामाजिक पुनर्जागरण के मिसाल हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना और जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिलना मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याण एवं देश में आर्थिक सुधार के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि 12 करोड़ घरों में नल से पानी की आपूर्ति की गई है, नौ करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं और अब तक 3.5 करोड़ पक्के मकान गरीबों को दिए गए। वहीं 9 साल की अवधि में देश में रेल, सड़क और हवाई संपर्क सुनिश्चित करने और मजबूत करने की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य किया गया है। इसमें जीएसटी लागू करने से लेकर, सभी गांवों का विद्युतीकरण, जन-धन योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएलआइ स्कीम, दिवालिया कानून, ईज आफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण जैसे सुधार कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इधर भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा कि जिस प्रकार से बीते 9 वर्ष में देश का चौमुखी विकास हुआ है। वैसे में आवश्यकता है कि एक बार फिर से देश में प्रचंड बहुमत और मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार युवाओ के सहयोग से बनेगी।
कार्यक्रम में भाजयुमो महामंत्री अमित राठौर, शांतनु शेखर,जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी वरुण झा,उपाध्यक्ष मुकुल सिंह, विकास गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश कुमार टिंकू, गोविन्द कुमार, मिडिया प्रभारी अश्लोक श्रीवास्तव, प्रिंस ठाकुर सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ की उपस्थिती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *