खबरें बिहार

भाजपा की ओर से संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई4

–645वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा ने संत रविदास जयंती पखवाड़ा के तहत स्थानीय जिला कार्यालय में मंगलवार को संत रविदास की जयंती मनाया। इसकी अध्यक्षता भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष फेंकूराम ने और संचालन मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर पासवान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील दास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि, नेता एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील दास ने कहा कि
संत रविदास का सारा जीवन हमेशा जन कल्याण में बीता और आज राजनीति में भी हमारा मूल आधार समाज के हर वर्ग का कल्याण ही होना चाहिए। जिस तरह से संत रविदास ने फकीरी में जीवन जीते हुए कृतित्व और व्यक्तित्व को निखारते हुए ईश्वर की आराधना की, वह आज भी सभी के लिए मिसाल है।
मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा संत रविदास ने जाति के भेदभाव और छुआ-छूत को रोकने के लिए जो रास्ता दिखाया था, वह आज भी हमें प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सचिन कुमार ने कहा कि सदियों से भारत की भूमि पर जब-जब कुरीतियों, ऊंच नीच, जाती-पाती का भेदभाव ने अपना सर उठाया। तब-तब इस धरा पर महापुरुषों ने जन्म लिया और समाज में फैली इन बुराईयों को दूर करने का प्रयास किया इन्हीं में एक थे महान समाज सुधारक संत रविदास।
ईश्वर के प्रति असीम प्यार और अपने चाहने वाले, अनुयायी, सामुदायिक और सामाजिक लोगों में सुधार के लिये अपने महान कविता लेखनों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार की आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये जो आज भी समाज को दिशा दे रहा है।
वहीं जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने कहा कि संत रविदास लोगों की नजर में उनकी सामाजिक और आध्यात्मिक जरुरतों को पूरा करने वाले मसीहा के रुप में थे। आध्यात्मिक रुप से समृद्ध रविदास को लोगों द्वारा पूजा जाता था। हर दिन और रात, रविदास के जन्म दिवस के अवसर पर तथा किसी धार्मिक कार्यक्रम के उत्सव पर लोग उनके महान गीतों आदि को सुनते या पढ़ते है। उन्हें पूरे विश्व में प्यार और सम्मान दिया जाता है।
इस क्रम में मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पासवान क्षेत्रीय प्रभारी योगेन्द्र राम ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण देवी, दिनेश पासवान, राजू रजक, मिथलेश कुमार, अर्जुन कुमार, मो अलीमुद्दीन चुन्नू, सुरेश कुमार, विश्वनाथ राम, संजय कुमार राम की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *