खबरें बिहार

पप्पू देव के परिजन से कल मिलेगा भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का प्रतिनिधि मंडल

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सहरसा जिले के बिरहा गांव जाकर मृतक पप्पू देव के परिजन से मिलेगा। इस आशय का निर्णय मंगलवार को फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए   फ्रंट के कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।
                इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल पप्पू देव के परिजन से मिलकर सारे घटनाक्रम की जानकारी लेगी। तदुपरांत आगे का रणनीति तय करेगी। वैसे उन्होंने इस घटना भी जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए कहा की पुलिस द्वारा एक बड़े साजिश के तहत पप्पू देव का हत्या किया गया है। यदि सरकार इस घटना का शीघ्र सीबीआई से जांच नहीं कराती है तो फ्रंट इसके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पप्पू देव के परिजन से मिलने वालों में फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महामंत्री धर्मवीर शुक्ला , सचिव अशोक सिंह ,संगठन मंत्री अनीश कुमार शाही, संजीत ठाकुर, सुरेश चंद्र चौधरी, विमल कुमार राय, अरुण कुमार सिंह, मनोज चौधरी, अजय पांडे आदि प्रमुख होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *