खबरें बिहार

नीतीश राज में अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा: डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष संघर्ष कुमार राजन की अध्यक्षता में 18 सूत्री मांगों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार के राज में सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। नीतीश सरकार के लाख दावे के बाद भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जनता की एक नहीं सुनते। उनका दफ्तर में आना-जाना भी कम होता। आवास से ही बिचौलियों के द्वारा काम करते।आम जनता का काम नहीं हो रहा है,बिचौलिया हावी है हर काम के लिए नजराना मांगा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की झाड़ू ही भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी।
 किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन मिश्र ने कहा की पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में  लिप्त है।
विधानसभा प्रभारी रमेश पासवान ने कहा कि जन समस्याओं को अगर एक हफ्ते के अंदर निष्पादन नहीं किया गया था हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता प्रखंड का घेराव करेंगे।
प्रखंड अध्यक्ष संघर्ष कुमार राजन ने कहा कि प्रखंड में नल जल योजना का काम अधूरा है उसे पूरा किया जाय। पंच सरपंच का मानदेय 2016 से अभी तक बकाया है उसे अभिलंब दिया जाए।
पीएचसी में जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया जाए।
भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करा कर बसाया जाए।
 मुरौल पीएचसी में लंबे समय से पदस्थापित  चिकित्सा पदाधिकारी को अभिलंब स्थानांतरण किया जाए। धरना को मुख्य रूप से बृजमोहन ठाकुर, सरपंच रीमा भारती, उप सरपंच ललिता देवी, गुंजेश ठाकुर, किशन देव पासवान, नगीना पासवान, मोहन पासवान, उमेश पासवान, रमेश पासवान, रंजम देवी, रूना देवी, उमेश पासवान, नागेंद्र पासवान, नंदकिशोर राय, शंकर पासवान ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *