खबरें बिहार

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा के चल रहे देशव्यापी कार्यक्रम शक्तिवंदन अभियान के तहत महिला मोर्चा ने शक्तिवंदन पदयात्रा निकाली

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा के चल रहे देशव्यापी कार्यक्रम शक्तिवंदन अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने शक्तिवंदन पदयात्रा निकाली।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री के नेतृत्व में स्थानीय मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी स्मारक स्थल से निकली पदयात्रा में शामिल सैंकड़ो महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और पदयात्रा के माध्यम आम लोगों से 2024 चुनाव के लिए समर्थन मांगा।
मौके पर शक्तिवंदन कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री सचिन कुमार ने कहा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पीएम मोदी जरूरी हैं। देश के लोग इस बात को समझ गये हैं। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है, और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए हम सभी देशवासी प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं। पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और सराहनीय कार्य किए है। इसलिए इस बार भाजपा 400 पार करेगी।
इस क्रम में उन्होंने बताया कि देशभर में चल रहे शक्तिवंदन कार्यक्रम का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पश्चिम बंगाल के बारासात में एक विशाल जनसभा में देशभर की महिला स्वंय सहायता समूह की सदस्यों से वर्चुअल संवाद करेंगे जिसका सजीव प्रसारण भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में की जाएगी। जिला मुख्यालय पर भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा।
वहीं शक्तिवंदन कार्यक्रम की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राशी खत्री ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रूण सुरक्षा के साथ-साथ वृद्धावस्था तक बहनों को हर सुविधा दी। गर्भ में बच्चों की देख रेख के लिए, पढ़ाई के लिए, राशन फ्री, छत फ्री, जो इंसान की मूलभूत आवश्यकता होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने वह सभी हमें फ्री दी है। कहा कि देश में उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले, जिससे गृहणियों को धुएं से मुक्ति मिली, तीन तलाक पर सख्त कानून का मुस्लिम बहनों को लाभ मिला और तीन तलाक के मामलों में 82 फीसदी की कमी आई।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए पिछले 10 वर्षों में अनेकों काम किये गए। इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव में देश की महिलाएं एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए संकल्पित हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री धनंजय झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, मोर्चा उपाध्यक्ष सोनी सिंह, सुधा सिंह, अनीला देवी, मीना कुमुद, कुमारी ममता ,रूपा श्रीवास्तव, रेणु गुप्ता मंत्री,संजुला सिंह,सुंदर देवी पिंकी देवी,शालू अग्रवाल, रेनू गुप्ता ,किरण देवी,कांति देवी अनीता श्रीवास्तव,शीला देवी गीता देवी,सुनीता देवी,अनीला देवी ,सुनीता देवी ,श्री कुमारी देवी गीता देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *