वैशाली (जनमन भारत संवाददाता)। भगवानपुर प्रखंड के असोई गांव में चंद किरण देवी फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण चंद किशोर ने कहा कि बढ़ती ठंड में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनको गर्म कपड़े और ऊनी कपड़े नहीं है। ऐसे लोगों के बीच हम समाज सेवा की भावना से कंबल वितरण कर रहे है। हम सभी लोग का कर्तव्य बनता है कि हम समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करें और उन्हें मौसम की मार से बचाएं। सचिव हिमांशु किशोर ने कहा कि उनकी मां हमेशा जरूरतमंदों की मदद करती थी और उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज कंबल वितरण किया जा रहा है। आज वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन हमारा प्रयास है कि हम उनके द्वारा किए गए पुनीत कार्यों को आगे भी बढ़ाते रहें और उनकी मनोकामना को पूर्ण करें। कंबल वितरण के दौरान मनीष किशोर, प्रणव किशोर, अवनीश किशोर समेत स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।
