खबरें बिहार

आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए हिन्दु रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए हिन्दु रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं का जत्था मुजफ्फरपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। अयोध्या जाने से पुर्व कार्यकर्ताओं ने हर हर हर महादेव के साथ जय श्री राम के नारों के साथ पुरा स्टेशन परिसर को राम मय बना दिया। कार्यकर्ता का उत्साह देखते ही बन रहा था। हिन्दु रक्षा सेना के संयोजक राकेश पटेल ने कहा बहुत सौभाग्यशाली है, जो अयोध्या जा रहे है।  प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए हमलोग घर घर जाकर लोगो निमंत्रण को दिये थे।  संगठन के चालीस कार्यकर्ता मेरे नेतृत्व आज अयोध्या प्रस्थान कर रहे हैं।इस मौके पर परिमल सिन्हा, विकास गुप्ता, शैलेन्द्र सिन्हा, चन्दन कुमार, वीरचन्द्र प्रसाद, रामदेव पासवान, शिवम कुमार, कुणाल कुमार, अभिषेक कुमार,  लक्ष्मण पासवान, सौरभ कुमार, प्रेम सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव,  महेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *