खबरें बिहार

अखंड भारत पुरोहित महासभा के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं पंचांग वितरण किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। अखंड भारत पुरोहित महासभा के द्वारा सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण मुजफ्फरपुर में बिहार  जगत कल्याण के लिए श्री गौरी गणेश पूजन जगत जननी जगदंबा पूजन पंचांग पूजन हनुमान चालीसा पाठ एवं पंचांग वितरण किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता मंदिर के प्रधान पुजारी देवचंद झा ने किया। उन्होंने बताया की पंचांग हमारे जीवन में पूजा पाठ ग्रहशान्ति, नक्षत्र, लगन, मुंडन, शादी विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, नूतन गृह प्रवेश आदि कार्य संपन्न कराया जाता है।  सनातन समाज के लिए पंचांग प्राण है।
वही महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि विगत 12 वर्षों से सैकड़ो की संख्या में पंचांग कर्मकांडी ब्राह्मण के बीच वितरण किया जाता है एवं आगे भी यह कार्य किया जाएगा।
महासभा के संयोजक रामबालक भारती ने बताया कि महासभा के द्वारा आगामी 3 मार्च 2024 को बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर परिसर सत्संग भवन में सनातन महाकुंभ 2080 का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर पर चल रहा है। इस आयोजन में नेपाल समेत भारत के कोने-कोने से साधु, संत, महंत और आचार्य शामिल होंगे।
 आयोजन में मुख्य रूप से शामिल आचार्य दिवाकर झा, आचार्य ब्रजेश झा, आचार्य नीलमणि पाठक, आचार्य संतोष झा, पंडित मनोज पाण्डेय, पंडित अरूण झा, पंडित आदित्य झा, पंडित सोमेश्वर झा, पंडित ब्रजकिशोर  पांडेय आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *