

–जल-संकट का समाधान, जल के संरक्षण से ही है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती: रंजन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर
देश भर में चल रहे भाजपा के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिला भाजपा ने घर-घर जलसंरक्षण अभियान चलाया।
इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की टोली स्थानीय बैरिया, चांदनी चौक एवं सदातपुर के मुहल्ले में पानी बचाने के साथ उसका मोल समझाने के लिए हाथों में जलसंरक्षण से संबंधित स्लोगन की तख्ती लिए जल स्रोतों से पानी, नाली में बहाने की जगह उसके आसपास गड्ढा बनाकर भूगर्भ को अभिसिंचित करने की मुहिम में जुटे रहे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने आम जनों से कहा कि यह जानते हुए भी कि जल ही जीवन है बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि जन सरोकार से जुड़े कार्य के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों को भी इस अभियान से अधिक से अधिक जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। कहा कि आने वाले समय में जल संकट को भांप कर यह अभियान चलाया जा रहा है।
लोगों को स्वच्छता का मोल बताने के साथ पानी का महत्व भी समझाया जा रहा है। किस तरह पानी का दुरुपयोग रोका जाए और अधिक से अधिक पानी भूगर्भ में जाए, इसके लिए भी प्रयास हो रहा है।
कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे अभियान जिले के प्रत्येक संगठनात्मक मंडल में चलाए जा रहे हैं।
इस अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी सचिन कुमार,महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला प्रवक्ता आलोक राजा, रविरंजन शुक्ला, केशव चौबे, विकास चौबे, संजय छायाकार, सुनील राम,लक्ष्मण राम,भगवती देवी,सुमीत्रा देवी
की सहभागिता रही।कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने दी।