खबरें बिहार

बेबी चंकी का असमय निधन देश और समाज के लिए क्षति: डॉ. विश्वकर्मा

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। मुंगेर नगर निगम की पूर्व उप महापौर,भाजपा की प्रदेश महामंत्री,सदस्य भारतीय रेल सेवा समिति व विश्वकर्मा समाज की वरिष्ठ नेत्री 50 वर्षीय सुश्री बेबी चंकी का बुधवार की शाम पटना के एम्स अस्पताल में ईलाज के दैरान निधन हो गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक आंदोलन के साथी बहन बेबी चंकी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बहन बेबी चंकी मुखर वक्ता के साथ-साथ निडर, निर्भीक,साहसी और विश्वकर्मा समाज के दवे कुचले लोगों की बुलंद आवाज थी।
उनके असमय निधन से देश व समाज ने एक होनहार नेत्री खोया है,हम व्यक्तिगत रूप से बहुत मर्माहत है,आने वाले समय में उनकी कमी खलेगी।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से बढ़ई विश्वकर्मा संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संरक्षक भोला ठाकुर, श्रवण शर्मा, अर्जुन शर्मा, मुन्नू शर्मा, संजीत कुमार शर्मा, चंदन शर्मा, शिवजी विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, ध्रुव नारायण शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, निशांत शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राम नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *