मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती राष्ट्रीय लोक जनता दल ने कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू की कीर्ति को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने राज्य और देश के हित में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। हम सभी राज्य के लोगों एवं देशवासियों को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी ने बिहार के सभी जिलों में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाई है।
इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा, नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष प्रीति कुमारी, वीरेंद्र कुशवाहा, लखिन्द्र भगत, अजय कुमार, उमेश गुप्ता, संतोष चौधरी, संजय कुशवाहा, मनीष कुमार, राजकुमार सहनी, अमरिंदर कुमार, अनिल कुमार, सुबोध कुशवाहा, राजा कुमार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।