खबरें बिहार

लव-कुश रथ यात्रा का विभिन्न संगठनो ने जगह-जगह किया स्वागत

–2 जनवरी को पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय से सीतीमढी होते हुए यात्रा पहुंची मुजफ्फरपुर
–लव-कुश रथ यात्रा का झपहां से कच्चीपक्की तक जगह-जगह हुआ स्वागत
–हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा और जय श्री राम के नारे के खूब लगें नारे
 मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। 2 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना से निकली लव-कुश रथ यात्रा शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचीं जिसकी झपहां चौक से होते हुए विभिन्न स्थानो पर फूल-माला गाजा-बाजा के साथ स्वागत किया गया।साथ ही हर घर भगवा छायेगा राम राज्य फिर आयेगा और एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के खूब नारें भी लगे।
    भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने बताया कि लव-कुश रथ यात्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया था जो हाजीपुर,छपरा,सीवान,गोपालगंज,वाल्मिकीनगर,मोतिहारी,शिवहर, पुनौराधाम होते हुए आज मुजफ्फरपुर पहुंचीं है जो कि समस्तीपुर,दरभंगा,मधुबनी होते हुए बिहार के सभी 38 जिला पार करते हुए 22 जनवरी को अयोध्या धाम राम-धुन और हवन-पूजन के साथ पहुंचेगी और राम लला का बिहारवासियों की ओर से अभिनंदन करेगी।
     प्रभात ने बताया कि झपहां मे साहूपोखर पूजा समिति के आचार्य अजय झा के नेतृत्व मे,मेडिकल और जिरोमाईल चौक पर महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी और भाजपा नेता साहेब साह के नेतृत्व मे स्वागत हुआ,बैरिया चौक पर मनीष सिंह,नंदकिशोर पासवान के नेतृत्व मे,भगवानपुर चौक पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत रत्न के नेतृत्व मे,गोबरसही चौक पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,विधायक केदार गुप्ता,प्राचार्य डाॅ ममता रानी के नेतृत्व मे और कच्चीपक्की चौक पर भाजपा नेता विकास गुप्ता और हरिशंकर भारती के नेतृत्व मे फूल-माला से भव्य स्वागत हुआ और जगह-जगह आरती उतारी गयी।
     इस दौरान यात्रा प्रभारी सतीश कुशवाहा,मुकेश वर्मा,धीरज सिंह,अनील गुप्ता,पंडित रमण मिश्रा,रीशू,उदयशंकर नन्हे,रंजीत सोनी,अभिषेक सिंह,रत्नेश सिंह,मुन्नी देवी,आकाश,प्रकाश चौहान,अमित कुमार,अशोक साह,ओमकार पासवान,ओमप्रकाश गुप्ता,मुकुल सिंह,सत्यप्रकाश भारद्वाज,अजय मेहरा सहित सैकङो लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *