खबरें बिहार

तिरंगा यात्रा को लेकर कांटी पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर ने नीतीश कुमार को बताया अविश्वास का प्रतीक

–नीतीश कुमार मै और हम के बीच मे बिहार के विकास से कोई मतलब नही-विवेक ठाकुर
मुजफ्फरपुर। तिरंगा यात्रा को लेकर रविवार को कांटी पहुंचे वैशाली लोकसभा प्रभारी व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने सैकङो घरो मे आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय झंडा दिया गया।
    इस दौरान पत्रकारो के सवाल पर जवाब देते हुए श्री ठाकुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम के बरसे और कहा कि नीतीश कुमार मै और हम के बीच मे फंसे है उन्हे बिहार की जनता की कोई चिंता नही है विकास की चिंता नही उनका खुद का विकास हो इसकी चिंता रहती है।वहीं इन्होने कहा कि अगर भारत मे अविश्वास पर लेख लिखने को कहा जायेगा तो नीतीश कुमार उसके पर्याय होंगे।
   इस दौरान पुर्व जिलाध्यक्ष डाॅ अरविंद कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार,मुखिया शशी ठाकुर,शशीरंजन,नगर मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा,भूपेन्द्र कुमार,रामनाथ गुप्ता,राजकुमार साह उर्फ भोला,कौशल दूबे सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *