खबरें बिहार

गोबरसही में अंबेडकर स्थल पर बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि गोबरसही अंबेडकर स्थल में मनाई गई। नगर विधायक  विजेंद्र चौधरी समेत दर्जनों लोग बाबा साहब स्मारक पर माल्यार्पण किया किया और उनको याद किया।
नगर विधायक ने कहा बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर ही समाज और देश का कल्याण होगा उन्होंने बाबा साहब के संघर्षील जीवन पर प्रकाश डाला! कार्यक्रम की अध्यक्षता मझौली खेतल विकास मंच के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
                     माल्यार्पण करने वालों प्रमुख लोगों में कुढनी विधायक श्री केदार प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, प्रमोद दास, विकास कुमार, उमेश गौतम, प्रेम पासवान, धनेश्वर पासवान, हरि पासवान, बाबूलाल पासवान, राजेंद्र राम ,बबलू कुमार राम, बिंदा पासवान, डब्लू कुमार आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *