खबरें बिहार

गांधी पुस्तकालय एवं बापू 150 के तत्वाधान में गांधी पुस्तकालय में संविधान दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। गांधी पुस्तकालय एवं बापू  150 के तत्वाधान में गांधी पुस्तकालय गोला रोड मुजफ्फरपुर में संविधान दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर भाई जी संदेश यात्रा में शामिल मुजफ्फरपुर के साइकल यात्रियों का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ) विजय कुमार जायसवाल ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी  एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री लक्षण  प्रसाद मुख्य अतिथि एवं डॉ.  रजनीकांत मुख्य वक्ता थे । प्रो. संजय सुमन विशिष्ट अतिथि थे । इस कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार सिंह ,  सुरेश गुप्ता सुरेश गुप्ता ,अरविंद वरुण,  हेम नारायण विश्वकर्मा,  मोहम्मद रफी, प्रभात कुमार, आलोक कुमार , मुकेश पासवान, सविता जयसवाल,  गौतम भारती  आदि सहित वरिष्ठ  सामाजिक कार्यकर्ता,  कवि, युवा, बुद्धिजीवी  आदि लगभग 50 शामिल हुए।
कार्यक्रम के शुरुआत में महात्मा गांधी , डॉक्टर एस एन सुब्बाराव एवं बीआर अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर गांधी पुस्तकालय के अध्यक्ष श्री धर्मनाथ प्रसाद ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन लक्षण देव प्रसाद ने कहा की लोकतंत्र को बचाने की बात हम भूलते जा रहे हैं।  बिना लोगों के समर्थन के लोकतंत्र नहीं चल सकता।  लोकतंत्र के ढांचा को पटरी पर लाने के लिए नागरिक चेतना का विकास जरूरी है।  लोगों को संविधान की जानकारी होनी चाहिए।  इसके लिए अभियान चलाने की आवश्यकता है।
डॉ . रजनीकांत ने कहा कि भारतीय संविधान सशक्त एवं सक्षम है।  यह आलोचना सही नहीं है कि भारत का संविधान अन्य देशों के संविधान की नकल है।  संविधान की रचना संविधान सभा द्वारा हुई थी और इसका भारतीयकारण यहां की परिस्थिति के अनुसार किया गया।
प्रो.  (डॉ) विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि भारत का संविधान लिखित और सबसे बड़ा है।  इसमें नागरिकों को मूल अधिकार दिया गया है, उसे कोई छीन नहीं सकता । इसमें  संवैधानिक अधिकारों के  रक्षा  का भी प्रावधान  है ।भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक है । इसकी रचना संघीय  है।
प्रो.  अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जीवंत लोकतंत्र है और  भारत एक जीवंत देश है। संजय सुमन ने कहा कि  संविधान देश को  दिशा निर्देश देने वाला दस्तावेज है।  अरविंद वरुण ने कहा संविधान संकट में है। मोहम्मद रफी ने कहा संविधान देश कीआत्मा है वह बचा रहे  तभी  हम लोग सुरक्षित हैं।
भाई जी संदेश यात्रा के संयोजक अशोक भारत ने कहा के 26 नवंबर,  1949 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने आगह किया था की आर्थिक और सामाजिक आजादी के बिना राजनीतिक आजादी सुरक्षित नहीं रह सकती है।  आज उनकी बात सच साबित हो रही है।  उन्होंने भाई की संदेश यात्रा के अनुभव सुनाए।  उन्होंने कहा की 2 अक्टूबर को गांधी आश्रम भितिहारवा , पश्चिम चंपारण से भाई जी संदेश  साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई और बिहार के 26 जिलों से होती हुई  1500 कि मी  की दूरी  तय कर 25 अक्टूबर को पटना पहुंची। जहां  पटना में आयोजित राष्ट्रीय युवा शिविर में यात्री दल का स्वागत किया गया।  भाई जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर यह यात्रा आयोजित की गई थी इसमें 11 राज्यों के लगभग 50 युवक युक्तियां ने भाग लिया जिसमें मुजफ्फरपुर से भी 10 साइकिल यात्री शामिल हुए।
अंत में मुजफ्फरपुर से साइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों का सम्मान  किया गया।  सम्मानित होने वाले यात्रियों में शिवानी कुमारी,  हर्षवर्धन,  विष्णु कुमार , विक्रम जयनारायण निषाद,  संजय कुमार प्रधान,  रामबाबू भक्त, बाल मुकुंद एवं अशोक भारत शामिल थे ।  इन्हें लक्षण देव प्रसाद, प्रो विजय कुमार जायसवाल, सोनू सरकार, प्रो संजय सुमन,  डॉ रजनीकांत,  सविता जयसवाल सुरेश गुप्ता , प्रभात कुमार, धर्मनाथ प्रसाद, एवं हेम नारायण विश्वकर्मा  ने शाॅल ओढ़ाकर,  सम्मान पत्र     एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर रामबाबू ने जय जगत गीत प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम का संचालन और संयोजन सोनू सरकार ने किया।  उन्होंने गांधी पुस्तकालय में आए हुए अतिथियों एवं सभा में उपस्थित तमाम अतिथियों , व्यक्तियों और साईकिल यात्रियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *