खबरें बिहार

7100 दीप जलाकर साहूपोखर पर मनाई गई देव दीपावली

–जटाटवी गलकज्वल्ल से गुंजा साहूपोखर
—जल सुरक्षा का लोगो ने लिया प्रण
 मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। साहूपोखर पर महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से 7100 दीप जलाकर देव दीपावली मनायी गयी।साथ ही कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा महाआरती की गयी।
 सर्वप्रथम मां गंगे और शिव की आराधना व पूजा अर्चना कर मां गंगा शिव आरती और शिव तांडव स्त्रोत जटाटवी गलकज्वल्ल से भव्य महाआरती का आयोजन हुआ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से पंडित हरिकांत पांडे और पंडित राकेश तिवारी ने मां गंगा का षोडशोपचार पूजन उपरांत आरती कराया और इसके बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया।
     पूजा समिति के संरक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि 501 दीप से देव दिपावली की शुरुआत 2014 मे किया था आज 7100 दीप जला कर देव दीपावली मनायी गयी जिसमे महावीर मंदिर न्यास समिति पटना का मुख्य योगदान रहा अगले वर्ष इससे भी अधिक दीप साहूपोखर पर जलेगा।कार्तिक पुर्णिमा के दिन देवता धरती पर दिवाली मनाने आते इसलिए आज का दिन अतिविशिष्ट है साथ आज ही के दिन महादेव शिव ने त्रिपुरासुर का अंत कर देवताओं और मानव को इसके प्रकोप से बचाया और त्रिपुरारी कहलायें।साथ ही भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य अवतार का भी जल प्रलय के निदान के लिए हुआ था।आज के दिन दीप दान का विशेष महत्व है।
  इस दौरान न्यास समिति के सचिव संजय कुमार,गणेश साह,महंथ पवन दास,संजीव गुप्ता,वार्ड पार्षद केपी पप्पू,साहूपोखर पूजा समिति अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,सचिव रमण मिश्रा,संतोष महतो,तारा गुप्ता,आकाश चौधरी,साकेत शुभम,पवन महतो,प्रो मोहन प्रसाद, सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *