मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूवर तक चलने वाले भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाया।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में स्थानीय जूरन छपरा स्थित आशव हॉस्पीटल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जहां पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भी रक्तदान कर रक्तदान महादान अभियान को मजबूत किया।

मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान को आगे आए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा का संगठन सदैव सेवा कार्यो में लगा रहने वाला संगठन है। सेवा ही संगठन है को ध्येय मानकर पार्टी कार्यकर्ता निरंतर समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान को ध्येय मानकर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान का यह कार्यक्रम निश्चित ही जनमानस में सेवा भाव को जगाए रखने के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से जो लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं ऐसी जिंदगियों को बचाने की दिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं की पहल सराहनीय है।

वहीं प्रदेश भाजपा के मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की छवि पहले चुनावी कार्यकर्ता के रूप में थी। परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की छवि को बदलने का काम किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए निरंतर सेवा कार्य अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन बनाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए भोजन पैकेट, राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाए और इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान भी कर रहे हैं।

रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, प्रकोष्ठ संयोजक उत्कर्ष दीक्षित, मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर, अमित राठौर सहित राजा सिंह, वरुण झा, नितेश कुमार, रुद्र गोल्डन, कुमार गौरव, रंजित कुमार, राजमोहन नायक, उदय शंकर झा, निखिल कुमार श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे।