खबरें बिहार

जनक नंदिनी देवी की हृदय गति रुकने से निधन 

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सहजानंद कॉलोनी भगवानपुर निवासी स्वामी सहजानंद किसान संगठन के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना जी की 79 वर्षीय मां जनक नंदिनी देवी का रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह समाजसेवी महिला के निधन पर स्वामी सहजानंद किसान भवन में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें मृत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति भगवान दे।
मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष शंभू शरण ठाकुर, कांग्रेस नेता एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री सुरेश शर्मा नीरज, कांग्रेस नेता नवल किशोर शर्मा,  मिथिलेश ठाकुर , महंत संजीव ओझा वरुण कुमार, सतीश कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *