खबरें बिहार

भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाशपति मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। भाजपा के भीष्म पितामह संस्थापक सदस्य एवं विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रहे स्व. कैलाशपति मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पार्टी के निर्देश पर जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया एवं वक्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने भारतीय राजनीति में उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता के बल पर ही भाजपा गांव-गांव और जन-जन तक पहुंच सकी। उन्होंने कैलाशपति मिश्र की सांगठनिक कार्यकुशलता का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्र के त्याग व तपस्या के बल पर ही बिहार में भाजपा समृद्ध होकर जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। जब 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी तो वे प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बने और लंबे समय तक पार्टी को नेतृत्व प्रदान किये। उनका सम्पूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि कैलाशपति मिश्र आदर्श जीवन के धनी, सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति भी थे भारतीय जनसंघ के स्थापना काल से भारतीय जनता पार्टी तक संगठन के एक-एक तार को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जिवनोत्सर्ग करने वाले महामानव थे ऐसे महामानव की पूण्यतिथि पर उनके साथ संगठन कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके प्रति सच्ची श्रध्दांजलि है।

मौके पर कैलाशपति मिश्र के व्यक्तित्व को याद करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि कैलाश जी पारखी थे उन्होंने हमेशा कार्यकर्त्ताओ के क्षमता को पहचान कर उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने का कार्य किया. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी संकल्प लें कि हम उनके बताए गए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व विधायक केदार गुप्ता ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान

मनोरंजन शाही,पुरुषोत्तमलाल पोद्दार,भोला चौधरी, रामकुमार झा, पृथ्वी चंद्र चौधरी, अंजनी सिंह, संजय सिंह, अनिल सिन्हा, अशोक कुमार, डॉ जनार्दन प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, देवेंद्र मिश्र, अर्जुन राम, नीरज नयन, उमेश पांडे, अरुण पटेल, आनंद चौधरी, विजय सिंह, शंभू नाथ झा, प्रमिला, अधिवक्ता संजय सिन्हा.

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू,मनोज सिंह, राजकुमार साह, संजीव झा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, लखनलाल सिंह रमन, देवांशु किशोर, आलोक कुमार राजा,संचित शाही,रविरंजन शुक्ला,प्रधुमन राणा,धनंजय झा,सुजीत कुमार, नचिकेता पाण्डेय,नंद किशोर पासवान, आशीष अग्रवाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *