खबरें बिहार

नही रहे जिला भाजपा के मजबूत स्तंभ प्रोo लालमोहन सिंह

–प्रोo लालमोहन सिंह जी नेता ही नही बल्कि एक कुशल संगठनकर्ता भी थे: रंजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। जिला भाजपा के मजबूत स्तंभ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोo लालमोहन प्रसाद सिंह का गुरूवार को निधन हो गया।

पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके दर्जनों चुनावी अभियान में सक्रिय रहे प्रोo सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
विगत कुछ दिनों से उनका जूरन छपरा स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन उपरांत पार्थिव शरीर को स्थानीय दामु चौक स्थित उनके शहरी आवास पर लाया गया जहां से अंतिम दर्शन के बाद दाह संस्कार के लिए पैतृक गांव पारू विधानसभा अंतर्गत अजीज पुर ले जाया गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे। उनके निधन की सूचना पर पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं पार्टी परंपरानुसार पार्टी का झंडा ओढ़ाकर नम आंखो से उन्हें अंतिम विदाई दी।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी के मजबूत स्तंभ प्रोo लालमोहन सिंह जी नेता ही नही बल्कि एक कुशल संगठनकर्ता भी थे। अपने जिलाध्यक्ष रहते उन्होंने कई ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जो आज सभी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि  शांत स्वभाव एवं मृदुभाषी प्रोo लालमोहन जी का हर कार्यकर्ता कायल था। कार्यकर्ताओं से लगाव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण ऐसा था कि अस्वस्थ रहने के दौरान भी वे हर मिलने वालों से संगठन के कार्यों की जानकारी और कार्यकर्ताओ॔ का कुशलक्षेम लिया करते थे।
कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है आज हमने अपना अभिवावक और मार्गदर्शक को खो दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से उनके आवास पर मौजूद जिला महामंत्री सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला मंत्री धनंजय झा, वरिष्ठ नेता मनोरंजन शाही, रविन्द्र प्रसाद सिंह, मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर, रविरंजन शुक्ला, संतोष साहेब, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार पिन्टू एवं पूर्व मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उनके निधन पर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, सांसद अजय निषाद, विधायक अशोक सिंह,  राजू कुमार सिंह, डाo अरूण कुमार सिंह, केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, सुरेश शर्मा, अजीत कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधान पार्षद गीता कुमारी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहु, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष डाo रागिनी रानी, विशेश्वर शंभु, अंकज कुमार, रामनरेश मालाकार, उपेंद्र पासवान, चंदा देवी, रानी सिंह सहित नचिकेता पाण्डेय, नंदकिशोर पासवान, कनक मणी, समीता शर्मा, सुरभी शिखा, गीता कुमारी, रामश्रेष्ठ सहनी,राशि खत्री, भारत रत्न यादव, विकास गुप्ता आदित्य,  फेंकूराम, सैयद नजफ हुसैन, आनंद कृष्ण, अनिल कुमार सिंह, नवीन ठाकुर शशी, प्रोo विजय वर्मा, डाo ममता रानी, विष्णुकांत झा, आलोक राजा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, पवन दुबे, राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, उत्कर्ष दीक्षित, प्रदुमन राणा, सिद्धार्थ कुमार, साकेत शुभम, आशीष अग्रवाल, राकेश पटेल, राम बालक शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, संजय ओझा, परिमल कुमार, धीरज सिंह, अमित रंजन, नंदकिशोर ठाकुर, अनिल गुप्ता, राजन भारद्वाज, अनमोल वर्मा, अर्जुन देव आदि पार्टी नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *