खबरें बिहार

पार्टी के द्वारा चलाई गई सदस्यता अभियान में बिहार का नंबर वन जिला मुजफ्फरपुर बनेगा: विनोद कुशवाहा

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। राष्ट्रीय लोक जनता दल के बैनर तले माड़ीपुर स्थित एसके बैंक्वेट हॉल में जिला कार्यकर्ता की बैठक जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रखी गई है।
राष्ट्रीय लोक जनता दल के सभी कार्यकर्त्ता एवं नेताओं की बैठक रखी गई थी, इस बैठक में विशेष रूप से जिला कमेटी एवं प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाज अहमद, रालोजद वरिष्ठ नेता विनोद कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के द्वारा चलाई गई सदस्यता अभियान में बिहार का नंबर वन जिला मुजफ्फरपुर बनेगा। प्रदेश महासचिव रमेश प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अनिल कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सुशील कुशवाहा आदि ने बैठक में अपने विचार रखें। इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। वही प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार संगठन प्रभारी मदन चौधरी ने कहा कि जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा को बनने से जिला में संगठन काफी मजबूत होगा। वही इस मौके पर उपस्थित युवा जिला अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, रंजीत कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, संतोष चौधरी, रौशन कुशवाहा, दुलारे आजम, राहुल राज, सुनील कुमार यादव, रंजन, सरोज एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *