खबरें बिहार

मदन चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा मदन चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश संगठन प्रभारी बनाए जाने पर मुजफ्फरपुर शहर में रेयाज अहमद के निजी आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला संयोजक राजू कुशवाहा के अध्यक्षता में  सम्मान समारोह एवं शॉल और माला पहनाकर  स्वागत किया गया। इस समारोह में युवा नेता दिलीप कुशवाहा, चन्दन श्रीवास्तव, बृजेश पराशर, रविशंकर प्रसाद, रोशन कुशवाहा ,अरुण कुशवाहा , सुशील कुमार, जितेन्द्र भारती  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *