खबरें बिहार

परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है: डॉ. रीता पराशर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मिठनपुरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।
झंडोत्तोलन स्कूल के निदेशक डॉ. रीता पाराशर ने किया।  उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से मुक्त हुआ था। यानी आजादी को 75 बरस पूरे हो गए हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी की सालगिरह इन महापुरुषों को नमन करने का दिन है।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है।
साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है।
दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत न सिर्फ क्रिकेट बल्कि ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 61 मेडल जीते जिसमें 22 गोल्ड मेडल थे।
वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं के छात्रों ने चक दे इंडिया सहित कई फिल्मी धुनों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही तीसरी कक्षा के छात्रों ने मेरा जूता है जापानी यह पतलून इंगलिस्तानी वाले गाने पर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों में विपुल, हसन, पृथ्वी, प्रथम, सुशांत, आयुष, नबीहा, यज्ञानशी, आयुष्मान, फैजल, नैतिक, मानव सिंह कश्यप समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया और उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में शिक्षिका सौम्या, शिखा, वर्षा, फरज़ाना, इंदुप्रिया, गौरी, शिवानी, राजू, सूरज, नीतू, निधू, विनीता श्रीवास्तव आदि ने बनाया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के वाईस प्रिंसिपल आनंद वर्धन सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *