

–एडवोकेट्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष एवं महासचिव ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा एडवोकेट्स एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के मीडिया प्रभारी बनाये गए है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशरण सिंह एवं महासचिव वीरेंद्र कुमार लाल ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामशरण सिंह ने कहा कि एस. के. झा को एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर हम सभी काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा को शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदित हो कि एस. के. झा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव के निजी सहायक भी है। एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र कुमार लाल ने कहा कि एसोसिएशन के जो भी मीडिया संबंधी कार्य होंगे, उसे एस. के. झा मीडिया तक पहुँचाएंगे। उन्होंने भी एस. के. झा को शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही, कवि कुमार, मनोज कुमार, अमोद कुमार, भोलेनाथ वर्मा, अशोक कुमार सिंह, रामसरोज सिंह, प्रमोद ठाकुर समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा को शुभकामनाएँ दी। खबर सुनकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।