खबरें बिहार महिला

महिलाओं की आवाज सुनी जाए, तभी महिलाएं होगी सशक्त: स्वरा भास्कर

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)।
माड़ीपुर स्थित होटल द लैंड मार्क के उद्घाटन के अवसर पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिहार में कई बार आ चुकी है। लेकिन उनका सफर सिर्फ राजधानी पटना तक ही था। लेकिन वह उत्तर बिहार में पहली बार आई है।

उन्होंने होटल लैंडमार्क के बारे में कहा कि यह सुरक्षित और सारी सुविधाओं से लैस है। यहां पांच सितारा होटल की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को  काफी सुविधा मिलेगी। वहीं उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर कहा कि महिलाओं की आवाज सुनी जाए। क्योंकि शक्ति का स्रोत महिला ही है और महिला परिवार की जड़ होती है और जब जड़े मजबूत हो, तो परिवार रूपी पौधा का विकास बहुत तेज होता है।

उन्होंने होटल को लेकर कहा कि वह अपनी फिल्म अनारकली ऑफ आरा की शूटिंग बिहार में ही करना चाहती थी। लेकिन उस समय शूटिंग के दौरान शूटिंग टीम के ठहरने प्रबंध नहीं होने के कारण ही शूटिंग बिहार में नहीं हो सकी और आज शायद 2021 में अनारकली ऑफ आरा की शूटिंग करनी होती, तो वह जरूर द लैंड मार्क होटल में अपने ग्रुप मेंबर्स को ठहराती और अनारकली ऑफ आरा बिहार में बनती। जहां तक इस होटल के खुलने का सवाल है, तो यह सिर्फ एक होटल ही नहीं है, बल्कि रोजगार मुहैया कराने का सबसे बड़ा साधन है। क्योंकि उत्तर बिहार में इससे बेहतर कोई होटल  नहीं है। यहां पर रहने की सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

उन्होंने मुजफ्फरपुर के बारे में कहा कि यहां की लहठी और लीची दोनों प्रसिद्ध है, वो हमेशा से सुनती रही है। अब  बार-बार मुजफ्फरपुर आती रहेंगी और अब आना जाना लगा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *