मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। शहर के जीरो माइल चौक स्थित गायत्री पैलेस होटल में पंच-सरपंच संघ कमेटी का गठन किया गया। बोचहा पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव बिहारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश कमेटी से आए पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला के सभी उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों ने जिला पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में मीनापुर प्रखंड संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को जिला पंच-सरपंच संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। जबकि उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, महासचिव रीमा भारती, सचिव धर्मनाथ साह, कोषाध्यक्ष शंभू राय, प्रवक्ता फरद आजम, संगठन प्रभारी संजीव बिहारी निर्वाचित हुए। बैठक में मुख्य रुप से नौशाद अहमद, गौरी शंकर पटेल, सुमित्रा देवी, सुधांशु कुमार जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे। सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बनने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष राकेशसाहू,अध्यक्ष संजय कुमार मयंक,सुभाष कुशवाहा, दिनानाथ कुशवाहा, आरजेडी नेता अरशद अली, गौरीशंकर सिंह, नवीन कुमार मिश्रा, रमेश पासवान, सादात खय्याम आदि नेताओं ने बधाई दी।