मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। पुराणो के अनुसार इस सृष्टी मे शक्तितत्व का प्रतिपादन पूर्णत: प्राचीन है। समय-समय पर जगदम्बा दुर्गा का आविर्भाव देवताओं की कार्यसिद्धि के निमित्त होता है। भगवती ने स्वयं कहा है: – “देवानां कार्य सिद्धयर्थ माविर्भवति सा यदा।” आचार्य सुजीत शास्त्री (मिठ्ठू बाबा) ने कहा कि एक ही महाशक्ति के विभिन्न स्वरूप हैं। इनमें छोटी-बड़ी की कल्पना करना अपराध है। जिसकी आस्था भगवती के जिस किसी रूप के प्रति समर्पित हो, उसे उसमें ही देवी के समस्त रूपों की उपस्थिती स्वीकार कर आराधना करना फलदायी सिद्ध होती है। शुम्भ-निशुम्भ, महिषासुर आदि राक्षसों को पराजित करने में देवताओ के असफल होने पर स्वयं जगदम्बा ने उन दानवों का संहार किया। हमारे मन के भीतर छुपे बैठे काम, क्रोध, मद, लोभ रुपी दैत्य हमें गलत दिशा की ओर उन्मुख न कर सकें इसके लिये हमें माता की छवि सर्वदा अपने मन-मस्तिष्क में विराजमान रखनी चाहिये।उन ममतामयी माता की शरण निश्चित ही अपने भक्तों को मुक्ति दिलानेवाली और उन्हें सौभाग्यपथ पर अग्रसर करानेवाली होती है, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। अन्त में हम भी देवताओं के साथ सुर में सुर मिलाकर जगदम्बा से यही प्रार्थना करते हैं– “देविप्रपन्नार्तिहरे प्रसीद, प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य। प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं, त्वमीश्वरी देवी चराचरस्य।।” मैया हम सबका, पुरे राष्ट्र का कल्याण करें।
Related Articles
महिलाओं की आवाज सुनी जाए, तभी महिलाएं होगी सशक्त: स्वरा भास्कर
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। माड़ीपुर स्थित होटल द लैंड मार्क के उद्घाटन के अवसर पर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिहार में कई बार आ चुकी है। लेकिन उनका सफर सिर्फ राजधानी पटना तक ही था। लेकिन वह उत्तर बिहार में पहली बार आई है। उन्होंने होटल […]
सही समय पर हो निः संतानता का इलाज : डॉ. आशुतोष शरण
मोतिहारी (जनमन भारत संवाददाता)। देश की सबसे बड़ी फर्टिलिटी चैन इन्दिरा आईवीएफ ने उच्च सफलता दर के साथ एक लाख सफल आईवीएफ प्रक्रियाएं पूरी करने का गौरव हासिल किया है। इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ मोतिहारी सेंटर में नन्हीं खुशियां थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी आईएमए […]
आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डांडिया का आयोजन किया
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने डांडिया का आयोजन किया। जिसमें द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में डांडिया खेला। डांडिया का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा ने डांडिया के महत्व को बतलाया। साथ ही कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां का […]