पटना (जनमन भारत संवाददाता)। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध द रेड वेलवेट होटल, किदवईपुरी ने राजधानी में अपने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर द रेड वेलवेट के प्रबंध निदेशक रोहित कुमार ने होटल प्रबंधन के साथ केक काटकर होटल के पहली वर्षगांठ को बड़े हीं धूमधाम से मनाया। इस मौके पर होटल के सीईओ रणधीर कुमार रंजन ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि द रेड वेलवेट होटल, किदवईपुरी ने सफलतापूर्वक अपने एक वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन एक वर्ष में होटल ने अपने उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शुरू हुआ यह होटल आज टॉप फैमली व व्यावसायिक होटलों में गिना जा रहा है। इसके लिए मैं अपने टीम मेम्बर, कर्मचारियों व अपने अतिथियों का धन्यवाद करता हूं। अपने संबोधन में होटल के ऑपरेशन मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि यह होटल सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है जिसमें एक रेस्टुरेंट, छह बैंकवेट हॉल, बोर्ड रूम तथा 52 आधुनिक सुसज्जित कमरे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्षगांठ पर हम अपने ग्राहकों को खाना पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहे हैं जो की एक सप्ताह तक वैध होगा। वहीं होटल के एफ एंड बी मैनेजर कमलेश रॉय ने बताया कि होटल ने समय – समय पर फूड फेस्टिवल आयोजित कर ग्राहकों को संतुष्ट करने की भरपूर कोशिश की है। हमारा उद्देश्य अतिथियों को बेहतर खाना और सुविधा उपलब्ध कराना है। हम अपने मेहमानों के बहुमूल्य सुझाव का स्वागत करते हैं और उन पर अमल करके उसे दूर करने की भरपूर कोशिश करते हैं। सफलतापूर्वक एक साल पूरे करने पर होटल के संस्थापक उमेश प्रसाद, प्रबंध निदेशक रोहित कुमार एवं निदेशिका श्रद्धा कोहली ने होटल के कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
Related Articles
पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदा देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
पटना (वरुण कुमार)। पटना स्थित सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदा देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अमिताभ शरण सिन्हा, प्रभात गुप्ता, मनोज रजक, राजेश तिवारी, संजय भगत, राजन […]
जिले के 37 अमृत सरोवरों सहित जिले के विभिन्न पोखरों पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किया
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बारहवें दिन बुधवार को भाजपा नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने जिले के 37 अमृत सरोवरों सहित जिले के विभिन्न पोखरों पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किया। इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में […]
द मारिया मॉन्टेसरी स्कूल में धूम धाम से मना क्रिसमस
मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। श्री कृष्ण विहार कॉलोनी यादव नगर, भगवानपुर स्थित द मारिया मॉन्टेसरी स्कूल में क्रिसमस का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कैरोल गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। निदेशक श्री हेमंत कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सबसे बड़ा संदेश यही हैं […]