खबरें बिहार

प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महामृत्युंजय का जाप किया गया

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को प्रधानमंत्री के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई। महिला कार्यकर्ताओ ने महामृत्युंजय का जाप किया। इस अवसर पर मौजूद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी ने कहा कि हम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की मंगल कामना करते हैं। क्योंकि उनके नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है और ऐसे ही वह देश का प्रतिनिधित्व करते रहे। हमारी ऐसी भगवान से प्रार्थना है। इस अवसर पर रीता पराशर, नीलम सिन्हा, सुलोचना, बॉबी, सुजाता, रीनू समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

बता दें कि बुधवार को पंजाब में फिरोजपुर में रैली के लिए पहुंचे पीएम मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इसके चलते, प्रधानमंत्री शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए बिना लौट गए। घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। प्रधानमंत्री पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में भी शामिल नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *