खबरें बिहार

जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु बाबू , लोगों ने अर्पित किया भावभीन श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक, कूढ़नी के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु शरण शाही के जन्मदिन पर चंद्रहठी कॉलेज में  जयंती समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर साधु बाबू को कई प्रमुख लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
             श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंभूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, समाजवादी चिंतक लक्षण देव प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह, साधु बाबू के पौत्र एवं कार्यक्रम के संयोजक नीलामकुमार ,अमृतेश मिश्रा, चंद्रहठी कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार, मुखिया अनीश कुमार, फ्रंट के वरिष्ठ नेता मुरारी शरण सिंह उर्फ श्याम बाबू आदि प्रमुख थे।
            इस मौके पर नेताओं ने स्वर्गीय साधु बाबू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा उपस्थित लोगों से उनके आदर्श पर चलने का आवाहन किया। इससे पूर्व स्वर्गीय शाही के पौत्र नीलाभ कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बुके, फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर भारी संख्या में साधु बाबू के प्रति श्रद्धा रखने वाले स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *