खबरें बिहार

गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने रामेश्वर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। जुरन छपरा स्थित जिला परिषद मार्केट के गली नंबर 2 स्थित वसंत विहार के पास रामेश्वर हॉस्पिटल का उद्घाटन गिरिराज सिंह फैंस क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने किया। उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देने के साथ अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद देवांशु किशोर ने कहा कि सुदूर देहात के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जेनरल सर्जरी आदि सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल के खुलने से आम गरीब लोगों को काफी फायदा होगा।
वही उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती जनसंख्या और नई-नई बीमारियों के बोझ को देखते हुए अब ऐसे ही अस्पतालों की जरूरत है, जिनकी क्षमता ज्यादा हो और जो आधुनिक मेडिकल ट्रीटमेंट सिस्टम से लैस हों। जिले में बना रामेश्वर हॉस्पिटल कुछ ऐसे ही नजरिए के साथ बनाया गया है, जिसमें आने वाले समय की स्थिति को देखते हुए सुविधाएं दी जा सकती हैं।


वही हॉस्पिटल के डॉ. निपेन्द्र किशोर ने बताया कि हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेन्सी सेवा उपलब्ध है। प्रतिदिन जेनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, डेंटल चिकित्सा के लिए डॉक्टर की सेवा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉक्टर असीम शेखर, डॉक्टर शबनम, डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉ पुष्कर भारद्वाज, डॉक्टर गौरव, डॉ. आरोही समेत बड़ी संख्या में शहर के जाने-माने चिकित्सक और गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *