खबरें बिहार

पलटू राम को जनता सिखाएगी सबक: अमित शाह

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। भारत के गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर घेरा। जमकर राजनीति टिप्पणी की।
उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या से लेकर कश्मीर और महिला आरक्षण तक का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने भूमि पूजन किया और अब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे के साथ सांसद डा संजय जयसवाल, सांसद अजय निषाद, सांसद सतीश दूबे, सांसद रमा देवी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, ‌ विधान पार्षद संजय मयूख, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ,हरि सहनी, युवा नेता ऋतुराज सिन्हा, रक्सौल जिला भाजपा के अध्यक्ष अशोक पांडेय आदि  शामिल रहे। मंच संचालन पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया।
 गृहमंत्री के भाषण के महत्वपूर्ण बात
अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले चुनाव में मोदी जी को 39 सीटें दी थीं। इस बार 40 सीटें झोली में डाल दी जाएगी। 2024 और 25 कमल की सरकार बनानी है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के जनादेश का अपमान किया। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में G 20 हुआ और पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी।
शाह ने कहा कि मोदी जी ने नौ सालों में आतंकवाद को खत्म करने का काम। कश्मीर से धारा 370 हटाई।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा पर तिरंगा फहराने का काम किया गया।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण का परिचय दिया।
अमित शाह ने अपने संबोधन में फिर किया तेल और पानी का जिक्र। उन्होंने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि तेल और पानी एक साथ नहीं रहते। नीतीश जी आगे आगे देखिए लालू जी आपके साथ क्या करते हैं।
अमित शाह ने कांग्रेस का भी जिक किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पिछड़े समाज का बहिष्कार किया। जबकि मोदी मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी से हैं। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में 27% आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया।
शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को नौ साल में मोदी जी ने छह लाख करोड़ रुपये विकास के लिए दिए।
शाह ने कहा कि बिहार में दो वंदे भारत ट्रेन। गया के हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण करने का काम किया है।
इसके अलावा, शाह ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस राम जन्म भूमि को लटकाते रहे। मोदी जी ने इसे अंतिम रूप दिया।
 इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत कई बड़े नेताओं ने अपना संबोधन दिया और जनता से कहा कि भाजपा केंद्र में तो सरकार बनाएगी ही बिहार में भी भाजपा का शासन होगा।
वही प्रदेश महामंत्री डाo राजेश कुमार वर्मा, ललन मंडल, सांसद अजय निषाद एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने जनसभा को ऐतिहासिक बताया।
इस दौरान जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाहू, मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा,  प्रदेश मंत्री संतोष रंजन, रिता शर्मा, क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लखिन्द्र पासवान, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, डॉ विकाश सिंह, दिलीप मिश्रा, क्रांति यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, विधायक अशोक कुमार सिंह, केदार गुप्ता, अनिल राम, संजय सिंह, मोती लाल, मिथलेश कुमार, गायत्री देवी, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, सुरेश चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, प्रभु कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर शंभु, मनीष कुमार, उपेंद्र पासवान जिला मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, नचिकेता पाण्डेय सहित शंकर झा, मनीष कुमार, प्रेम सिंह कुशवाहा, जीवछ सहनी, उमेश कुशवाहा, अशोक सहनी, देवांशु किशोर, हरिमोहन चौधरी, अशोक शर्मा, किशन चौधरी समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *