खबरें बिहार

गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा नवरात्र के दूसरे दिन मां की संध्या आरती सह फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुजफ्फरपुर। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को इमली चट्टी स्थित एच एस मॉल में मां की संध्या आरती सह फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गयी। आज यानी 16 अक्तूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की करने के बाद संध्या आरती का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ये मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप और नौ शक्तियों में से दूसरी शक्ति हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप ज्योर्तिमय है। ब्रह्मा की इच्छाशक्ति और तपस्विनी का आचरण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े सारे दोषों से मुक्ति मिल जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी कार्य पूरे होते हैं, रुकावटें दूर होती हैं और विजय की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोरंजन कुमार शाही, गरीब नाथ बंका, आयुष बंका, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार, माधव, राजू रंजन, अधिवक्ता अनंत विजय, मनीष कुमार, धनंजय कुमार, दिनेश कुमार झा, चंदन कुमार, अमरजीत कुमार, रोशन कुमार सिंह,  धनु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *