खबरें बिहार

जब हम धर्म की रक्षा करते हैं, तभी धर्म हमारी रक्षा करता है: गिरिराज सिंह

मुजफ्फरपुर (वरुण कुमार)। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा नवरात्र के पहले दिन रविवार को इमली चट्टी स्थित होटल आस्था में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माँ की संध्या आरती में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मां की पूजा अर्चना कर आरती किया और कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करते हैं। तभी धर्म हमारी रक्षा करता है। आज सनातन को कई राजनीतिक दलों ने गाली देना शुरू कर दिया। एक और जहां हमारे प्रधानमंत्री देश-विदेश में सनातन का डंका बजा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई राजनीतिक दल सत्ता का भोग करने के लिए सनातन को गाली दे रहे हैं। हमारा सनातन मां को पूजता है। हमारे यहां शिक्षा की देवी मां सरस्वती है, तो लक्ष्मी की देवी माँ महालक्ष्मी और शक्ति के रूप मां दुर्गा का पूजन होता है। यही हमारा धर्म और संस्कृति है। वहीं कुछ धर्म ऐसे हैं जहां हमारे मां बहन को बोलने की इजाजत नहीं है। वह अंदर ही अंदर बेचैन हो रही है। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए हमारे यहां मातृ पूजा सर्वशक्ति पूजा है। जहां तक देश की बात रही, तो यह काल भारत के सनातन इतिहास में सबसे बड़ा धार्मिक काल गिना जाएगा। इसमें सनातनियों की गूंज विदेश तक फैल रही है। यह हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी जीत है। अभी पूरे बिहार में आरती और फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग मां की पूजा अर्चना करें और अपने माता-पिता का आदर और सत्कार भी करें।

पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम हर वर्ष श्रद्धालुओं में श्रद्धाभक्ति को जगाता है और हमारे सनातन संस्कृति की रक्षा भी करता है।

वही क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक फलाहार कार्यक्रम जिले एवं शहर के अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक से हम लोग फलाहार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर माता के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं और उसके बाद फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

जबकि कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि संध्या में मां भगवती की आरती के बाद फलहार कार्यक्रम श्रद्धालुओं में एकजुटता को प्रदर्शित करता है।

मेयर निर्मला साहू ने कहा कि क्लब के सदय अपनी सेवा भावना प्रकट करते हैं। क्लब के सदस्यों का सेवा भाव देखते ही बनता है।


इस अवसर पर श्याम सुंदर भीमसेरिया, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार, माधव, राजू रंजन, अधिवक्ता अनंत विजय, रंजन साहू, मनीष कुमार, धनंजय कुमार, दिनेश कुमार झा, चंदन कुमार, अमरजीत कुमार, रोशन कुमार सिंह, धनु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *