खबरें बिहार

साहूपोखर पूजा समिति के मुख्य संरक्षक बने प्रभात कुमार अध्यक्ष बने मनीष सोनी

–प्रभात कुमार के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनने पर पूजा समिति ने किया अभिनंदन
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। साहूपोखर पूजा समिति की बैठक मंगलवार को केदारनाथ स्थित एक सभागार मे हुई।जिसमे संस्था के संयोजक प्रभात कुमार के भाजपा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनने पर अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माला पहनाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
   साथ ही संस्था की नयी कमेटी की भी घोषणा हुई इस प्रकार से है।
मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार,संरक्षक श्रीरंजन साहू,मुख्य आचार्य पंडित अजय झा,अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,उपाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,तारा गुप्ता,राकेश तिवारी,धीरज सिन्हा,सचिव रमण मिश्रा संयुक्त सचिव आकाश चौधरी,रौशन महतो,मीडिया प्रभारी विवेक गौरव रौशन,सह मीडिया प्रभारी आर्यन तिवारी की घोषणा सर्वसम्मति हुई बाकी लोगों की भी घोषणा जल्द होगी।
    मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि हर महिने पूर्णिमा की आरती और अमावस्या पर भोलेनाथ का महाश्रृंगार पुर्व की भांती होगा साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे नये लोगो को जोडा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *