खबरें बिहार

गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से कावंरिया सेवा शिविर सह संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। रविवार दोपहर 2 बजे आमगोला में गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से कावंरिया सेवा शिविर सह संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी ब्रजेश कुमार, मुख्य अतिथि जेके रेसिडेंसी होटल के प्रबंध निदेशक जमीर खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में हिक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का शिविर सही मायने में सेवा शब्द को चरितार्थ करता है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। श्रावण में कांवरियों की सेवा के लिए ऐसे शिविर की अहम भूमिका होती है। शिविर में कांवरियों के लिए नि:शुल्क पेयजल चाय, अल्पाहार की व्यवस्था की गयी।
वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर और प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हौसला बढ़ाया।
क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि  नर कि सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। खासकर थके हारे बाबा के भक्तों की सेवा करने से अपार पुण्य कि प्राप्ति होती है। अपने जीवन को अच्छे ढ़ंग से जीने के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से भोले बाबा का सेवा करना चाहिए। इस सेवा से जिन्दगी जीने का सही राज छिपा होता है। ऐसे आयोजन से लोगो में भक्ति भाव का उर्जा संचालित होता है। ऐसे आयोजन के लिए संस्था और संस्था के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।
उक्त जानकारी क्लब के संरक्षक देवांशु किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी में सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार, समाजसेवी पवन कुमार सिंह, मनीष कुमार, शम्भू कुमार, रौशन कुमार सिंह, धन्नू प्रताप सिंह, महेश बाबू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *