

–आठो सोमवारी मे भोलेनाथ का होगा भव्य महाश्रृंगार
मुजफ्फरपुर (जनमन भारत संवाददाता)। सावन माह के पहली सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे साहूपोखर महादेव का रंग-बिरंगे फूल-माला से भव्य महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व पंडित रमण मिश्रा ने भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार पूजन करा कर दूध,दही,घी,मध और शक्कर से पंचामृत स्नान कराया इसके बाद महाश्रृंगार कर आरती कर प्रसाद का वितरण हुआ।
साहूपोखर पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि इस बार आठो सोमवारी पर साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार विभिन्न चीजों से कराया जायेगा आज फूल से हुआ है अगली सोमवारी को फल से होगा।पूजा अर्चना के माध्यम से भोलेनाथ से सबो पर आशीर्वाद बनी रहे ऐसी कामना की गयी।सावन माह मे भोलेनाथ को कम से कम एक लोटा जल भी लोगो को जरूर चलाना चाहिए ताकी कष्ट दुःख और दारिद्रय से हम बच सकें।
इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी,विवेकानंद मिश्र,मनीष कुमार सोनी,श्रीरंजन साहू,धीरज सिन्हा,विक्रम सर्राफ,तारा गुप्ता,संतोष महतो,आर्यन तिवारी,रौशन सहित दर्जनो भक्तजन मौजूद रहे।